,

Muradabad news: शराब के नशे में दरिंदा बना बेटा जननी को डंडे से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Report: Danveer singh

Muradabad news: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत शर्मसार हो गई थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव उमरी में जो हुआ वह किसी खौफनाक क्राइम थ्रिलर से कम नहीं जिस मां ने बेटे को जन्म दिया पाल-पोसकर बड़ा किया उसी बेटे ने नशे में धुत होकर अपनी ही मां का सिर डंडे से फोड़ दिया घर की चारदीवारी के भीतर चीखें गूंजती रहीं खून बहता रहा और अंत में एक मां की सांसें हमेशा के लिए थम गईं बताया जा रहा है कि आरोपी कपिल उस वक्त बुरी तरह शराब के नशे में था पत्नी और तीन बच्चे मायके गए हुए थे घर में सिर्फ मां-बेटा मौजूद थे इसी सुनसान माहौल में अचानक हैवानियत जागी मामूली कहासुनी देखते ही देखते मौत की पटकथा बन गई। कपिल ने पास पड़ा डंडा उठाया और अपनी मां सावित्री देवी के सिर पर एक के बाद एक जानलेवा वार कर दिए सावित्री देवी जमीन पर गिरकर तड़पती रहीं लेकिन नशे में डूबे बेटे का दिल नहीं पसीजा खून से लथपथ मां जब बेसुध हो गई तो आरोपी ने सच्चाई छिपाने की साजिश रच डाली उसने कहानी गढ़ी कि मां छत से गिर गई हैं। लेकिन जब रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घर के भीतर का मंजर देखा फर्श पर फैला खून टूटा हुआ डंडा और नशे में लड़खड़ाता बेटा तो साजिश की परतें खुलती चली गईं सूचना मिलते ही थाना पाकबड़ा पुलिस फील्ड यूनिट और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे पूरे घर को सील कर बारीकी से जांच की गई प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित और बेरहमी से की गई हत्या है पुलिस ने आरोपी बेटे कपिल को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका सावित्री

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल के हालात और शुरुआती साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव उमरी में सन्नाटा और दहशत का माहौल है हर आंख नम है हर चेहरा सवालों से भरा है लोग सहमे हुए हैं और एक ही बात कह रहे हैं जब शराब रिश्तों को खून में बदल दे तो समाज कितना सुरक्षित है?नए साल की यह खौफनाक शुरुआत मुरादाबाद के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज हो गई है एक बेटा जेल की सलाखों के पीछे है और एक मां हमेशा के लिए खामोश यह वारदात आने वाले वक्त तक लोगों को डराती रहेगी।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…