Municipal Council Dispute : आय-व्यय का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
Report : अभिषेक सिंह ठाकुर
Municipal Council Dispute : भानुप्रतापपुर नगर पंचायत की बैठक उस वक्त विवादों में घिर गई जब पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी बहस मारपीट के आरोप तक पहुंच गई। इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और मामला अब थाने तक जा पहुंचा है।

Municipal Council Dispute : बैठक के दौरान कांग्रेसी पार्षद विजय धामेचा ने नगर पंचायत के आय-व्यय से जुड़ी जानकारी मांगी। आरोप है कि इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर नाराज हो गए और विवाद इतना बढ़ गया कि कथित रूप से मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद कांग्रेसी पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।पार्षद विजय धामेचा का कहना है कि उन्होंने केवल विकास कार्यों का हिसाब मांगा था, लेकिन इसके जवाब में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील बबला पहाड़ी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्षद थाने का घेराव करेंगे।

Municipal Council Dispute : अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
Municipal Council Dispute : दूसरी ओर, नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कांग्रेसी पार्षद विकास कार्यों में सहयोग नहीं करते और अनावश्यक विवाद पैदा करते हैं।फिलहाल मामला पुलिस के पास है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह घटना न केवल स्थानीय राजनीति में तनाव को दर्शाती है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव की भी एक तस्वीर पेश करती है।
READ MORE : Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

