Mumbai Mayor 2026: मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के नाम तय हो चुके हैं। अब केवल औपचारिकताएं बाकी हैं। मेयर पद बीजेपी को मिला है और पार्टी ने रीतू तावड़े का नाम चुना है। वह जल्द ही मेयर पद के लिए नामांकन करेंगी।
Mumbai Mayor 2026: बीएमसी में पहली बार बीजेपी की मेयर
बीएमसी में पहली बार बीजेपी की मेयर बनने जा रही हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में 10 पंडितों को बुलाकर वेद मंत्रों का उच्चारण और शंखनाद किया गया।
Mumbai Mayor 2026: डिप्टी मेयर के लिए शिवसेना का नामांकन

डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना ने संजय घाड़ी का नाम चुना है। उनका कार्यकाल सवा वर्ष का रहेगा।
Mumbai Mayor 2026: रीतु तावड़े कौन हैं?
रीतु तावड़े घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। उन्होंने पहले बीएमसी की एजुकेशन कमिटी की अध्यक्षता की और वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं। जमीनी स्तर पर सक्रिय और नागरिक मुद्दों को सुलझाने में कुशल, रीतू तावड़े मराठा समुदाय से होने के बावजूद गुजराती बहुल वार्ड में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में सफल रही हैं।
बीजेपी में उनकी यात्रा 2012 में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने के बाद शुरू हुई। वार्ड नंबर 127, 121 और 132 से लगातार जीत के बाद उनका राजनीतिक कद मजबूत हुआ। उन्हें हमेशा मेयर पद का प्रमुख दावेदार माना जाता रहा।
Mumbai Mayor 2026: बीएमसी चुनाव 2026 और बहुमत की स्थिति
बीएमसी चुनाव 15 जनवरी 2026 को हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना का महायुति गठबंधन बहुमत में आया। बीजेपी ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड बनाया, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटें मिलीं।
कुल मिलाकर महायुति के पास 227 सदस्यीय सदन में 118 से अधिक सीटें हैं। बहुमत के लिए 114 सीटें आवश्यक थीं। पिछले चार साल से मेयर पद रिक्त था और प्रशासक शासन चल रहा था।
Mumbai Mayor 2026: महिला आरक्षण और लॉटरी से रीतू तावड़े का चयन
इस बार मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। लॉटरी प्रक्रिया में रीतू तावड़े का नाम चुना गया और अब वह जल्द ही मुंबई की मेयर बनेंगी।





