REPORT : AKASH SEN
MPT Cafe Culture House Bhopal : CM ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, 5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा; पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने की अनूठी पहल
MPT Cafe Culture House Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल स्थित रविंद्र भवन परिसर में एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और स्थानीय व्यंजनों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

MPT Cafe Culture House Bhopal : शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार भी वितरित किए। इस अवसर पर बाल निकेतन और आरुषि संस्था के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। “राम सा संघर्ष” कविता प्रस्तुत करने वाली सुहाना को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और साथ ही इन संस्थाओं के बच्चों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा की।CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि एमपीटी कैफे कल्चर हाउस प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह स्थान कला, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

MPT Cafe Culture House Bhopal : कैफे की खासियत
कैफे कल्चर हाउस को नेचर-ग्रीन थीम पर विकसित किया गया है, जहां प्राकृतिक वातावरण और आधुनिक डिजाइन का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। लगभग 85 लोगों की बैठने की क्षमता वाला यह कैफे शहर की भागदौड़ के बीच सुकून भरा माहौल प्रदान करता है।
इस कैफे का इंटीरियर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें लकड़ी, बांस, जूट और टेराकोटा जैसे पारंपरिक तत्वों का उपयोग किया गया है। यह स्थान न केवल एक कैफे है, बल्कि एक क्रिएटिव हब के रूप में भी विकसित किया गया है।
MPT Cafe Culture House Bhopal : मेन्यू में क्या है खास
कैफे का फ्यूजन मेन्यू पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का मिश्रण है। इसमें इंदौर का प्रसिद्ध भुट्टे का कीस, कोदो अरंचिनी और रागी बालूशाही जैसे व्यंजन शामिल हैं। खास बात यह है कि मेन्यू में मिलेट्स (श्री अन्न) को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे स्वास्थ्य और परंपरा दोनों को बढ़ावा मिलता है।
MPT Cafe Culture House Bhopal : बेक हाउस सुविधा
कैफे परिसर में एमपीटी बेक हाउस का आउटलेट भी शुरू किया गया है, जहां होममेड ब्रेड, पेस्ट्री, पफ्स और अन्य बेकरी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
READ MORE : Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

