MP के ऊर्जा मंत्री का अनोखा संकल्प: जून में छोड़ेंगे AC, पार्क में टेंट लगाकर पंखे के नीचे करेंगे रात्रि विश्राम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गर्मी के इस मौसम में बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठा संकल्प लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे जून के पूरे महीने न तो एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग करेंगे और न ही फ्रिज से ठंडा पानी पीएंगे। इसके बजाय वे रात में घर के पास स्थित एक पार्क में टेंट लगाकर पंखे की हवा में सोएंगे और पानी के लिए मिट्टी के घड़े का सहारा लेंगे।

बिजली बचाने के लिए शुरू की पहल

प्रद्युम्न तोमर ने बताया कि यह पहल सिर्फ एक दिखावा नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा,

“जून के महीने में मैं एसी नहीं चलाऊंगा और हर दिन यह साझा करूंगा कि सिर्फ एक एसी बंद रखने से कितनी यूनिट बिजली की बचत होती है और इससे कार्बन उत्सर्जन में कितनी कमी आती है।”

मंत्री ने कहा कि इस प्रयास को वे ग्रीन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपना छोटा सा योगदान मानते हैं।

कभी नाला साफ किया, कभी बिना प्रेस के कपड़े पहने

प्रद्युम्न तोमर अकसर अपने अनोखे फैसलों और जमीनी अंदाज़ के कारण चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी वे कभी खुद नाले की सफाई करते नजर आए हैं तो कभी ट्रांसफॉर्मर सुधारते दिखे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेस न किए हुए कपड़े पहनने का संकल्प लिया था, ताकि बिजली की बचत की जा सके।

दिल्ली में संकल्प पालन कठिन, लेकिन कोशिश जारी रहेगी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भोपाल और ग्वालियर में तो वे इस संकल्प का पूरी तरह पालन करेंगे, लेकिन दिल्ली में व्यस्त राजनीतिक बैठकों और परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो सकता।

“मैं जब वरिष्ठ नेताओं से मिलने जाऊंगा, तो उनसे उनके एसी बंद करने की अपेक्षा नहीं कर सकता। यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है, जिसे मैं स्वेच्छा से निभा रहा हूं,” उन्होंने कहा।

विपक्ष ने उठाए सवाल, बताया दिखावा

मंत्री के इस संकल्प पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आई है। कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने मंत्री को ‘नौटंकीबाज’ कहते हुए आरोप लगाया कि वे केवल पब्लिसिटी के लिए ऐसे स्टंट करते हैं।

“मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में प्रद्युम्न तोमर एक्टर और ड्रामा मंत्री के नाम से पहचाने जाते हैं,” आरपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल