MP Weather: MP में अभी और सताएगी सर्दी: कटनी-शहडोल सबसे ठंडे, भोपाल-इंदौर में पारा लुढ़का

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक तेज सर्दी का असर बना रहेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल के साथ रीवा और शहडोल संभाग के शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। फिलहाल कटनी और शहडोल प्रदेश के सबसे ठंडे जिले बने हुए हैं, जबकि भोपाल और इंदौर में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

MP Weather: 13 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान

बीती रात प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 10.4 डिग्री, इंदौर में 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 11.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP Weather

सबसे ठंडे इलाके कौन से?
प्रदेश में सबसे कम तापमान कटनी के करौंदी में 5.6 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में 6.1 डिग्री रहा। इसके अलावा पचमढ़ी, उमरिया और खजुराहो में 8.4 डिग्री, राजगढ़ में 8.5 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, रीवा और मलाजखंड में 9.1 डिग्री, नौगांव में 9.5 डिग्री, मंडला में 9.6 डिग्री और दतिया में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कोहरा हल्का, बारिश नहीं
रविवार सुबह ग्वालियर-चंबल में हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन भोपाल, सीहोर, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं चलेंगी। देर रात और अलसुबह ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

MP Weather

MP Weather: अगले दो दिन का मौसम

  • 10 फरवरी: हल्का कोहरा, बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।
  • 11 फरवरी: कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश की संभावना नहीं।

MP Weather: नया मौसम सिस्टम सक्रिय

पश्चिमी हिमालय में 9 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश में 12 फरवरी से देखने को मिल सकता है। तब मावठा गिरने की संभावना जताई गई है, हालांकि अगले 5 दिन तक प्रदेश में बारिश या ओले गिरने का अनुमान नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण