By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP UCC Cabinet Approval : सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत
मध्य प्रदेश

MP UCC Cabinet Approval : सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत

Abhishek Singh
Last updated: July 19, 2026 10:01 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

MP UCC Cabinet Approval : भोपाल के जगदीशपुर में हुए सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक

MP UCC Cabinet Approval : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होंने यहां आयोजित कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया। कैबिनेट ने 8 अन्य विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने के लिए भी अनुमोदन किया । कैबिनेट के एक अन्य अन्य निर्णय में प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने इस काम के लिए 898 करोड़ 96 लाख रुपए भी स्वीकृत किए।

Contents
MP UCC Cabinet Approval : भोपाल के जगदीशपुर में हुए सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठकMP UCC Cabinet Approval : इन विधेयकों का हुआ अनुमोदनMP UCC Cabinet Approval : मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदनMP UCC Cabinet Approval : स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम फैसला
MP UCC Cabinet Approval

MP UCC Cabinet Approval : कैबिनेट ने समानता और न्याय की भावना को समर्पित “मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन किया। साथ ही आवश्यक संवैधानिक एवं प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया। कैबिनेट ने “मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026,” और विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया। कैबिनेट ने “मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026” का अनुमोदन किया। विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया।

MP UCC Cabinet Approval : इन विधेयकों का हुआ अनुमोदन

दूसरी ओर कैबिनेट ने “मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026” का अनुमोदन दिया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अधिकृत किया गया। कैबिनेट ने मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 (निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु भूमि, निर्मित क्षेत्र तथा विन्यास निधि के प्रावधान से छूट दिया जाना) का अनुमोदन दिया। कैबिनेट ने मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में विधेयक को प्रस्तुत करने और स्वीकृत कराने की अग्रिम कार्यवाही हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।

MP UCC Cabinet Approval : मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन

कैबिनेट ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधासभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया। मीटिंग में मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन दिया गया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए श्रम विभाग को अधिकृत किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन भी दिया गया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत किया गया।

MP UCC Cabinet Approval : स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम फैसला

कैबिनेट ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 73 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन 6-बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में और 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन को मंजूरी दी। इन संस्थाओं में 1600 नियमित एवं 71 संविदा के नवीन पदों के सृजन तथा कुल 560 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर प्रति वर्ष 122.83 करोड़ रुपए के व्यय की भी कैबिने द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थापना और उन्नयन से क्षेत्र की जनता तथा आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी

read more : Rawatpura Sarkar : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए संत रावतपुरा सरकार के दर्शन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsMP UCC Cabinet ApprovalnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Monsoon Session 2026: संसद में पहले दिन हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित
दिल्लीदेश- विदेश

Monsoon Session 2026 : संसद में पहले ही दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
भोपाल: आशा-उषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से लिंक रोड नंबर-3 पर लंबा जाम
मध्य प्रदेश

NHM Protest Bhopal : भोपाल में आशा-उषा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम का घेराव

By Swadesh News
Gold-Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, 24 कैरेट 1.45 लाख के पार, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold-Silver Price 20 July 2026 : सोने में फिर आई तेजी, 24 कैरेट 1.45 लाख के पार, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव

By Swadesh News
देश- विदेश

Trump on FIFA World Cup : ट्रंप ने स्पेन की जीत को बताया ‘अमेरिका की जीत’, वर्ल्ड कप 2026 की सफल मेजबानी पर जताया गर्व

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?