MP UCC Bill : यूसीसी विधेयक को मंत्रिपरिषद की मंजूरी
MP UCC Bill : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इसे ऐतिहासिक, दूरदर्शी और साहसिक निर्णय बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई गति देगा।

MP UCC Bill : ‘समान न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मिलेगा बल’
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग को लक्षित करना नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार, समान न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करना है। उनके अनुसार यह कदम संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को और मजबूत करेगा तथा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा।
MP UCC Bill : संविधान निर्माताओं की भावना को मिलेगा सम्मान
खाद्य मंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान निर्माताओं की उस मूल भावना के अनुरूप है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक व्यवस्था की परिकल्पना की गई थी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न्यायपूर्ण और समान नागरिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
MP UCC Bill : सुशासन और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यूसीसी विधेयक को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
MP UCC Bill : महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक अधिकारों की सुरक्षा और नागरिकों के बीच समानता की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही मध्यप्रदेश ने यह संदेश दिया है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रगतिशील निर्णय लेने वाला अग्रणी राज्य है
read more : Ram Mandir Donation Row : कांग्रेस ने लिखा पीएम मोदी को खत,‘चढ़ावा चोरी पर प्रधानमंत्री तोड़े चुप्पी’

