MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजन
भोपाल में 2500 भंडारे हुए, उज्जैन में ध्वज यात्रा निकली। इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ।
2. मौसम फिर बदला, बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी। अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
MP: 3. प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा
भोपाल समेत कई शहरों में घरों की कीमत बढ़ी। निर्माण लागत बढ़ने से रियल एस्टेट और महंगा हो गया।
4. पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ी
ईंधन की कमी की अफवाह से भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भीड़ लगी। खपत करीब 25% तक बढ़ गई।
5. श्योपुर में भ्रष्टाचार का मामला
2.57 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार हुई। आरोपी पहले KBC में 50 लाख जीत चुकी है।
MP: 6. इंदौर में रामनवमी कार्यक्रम
साकेतधाम में पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती आयोजित होगी।
7. पराली जलाने पर रोक
भोपाल में 3 महीने के लिए पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया। नियम तोड़ने पर FIR दर्ज होगी।
8. गुना में बनेगा राम पथ
अगली रामनवमी तक सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा तैयार होने का लक्ष्य है। इसके लिए विशेष राम पथ बनाया जा रहा है।
MP: 9. उज्जैन में भारी श्रद्धालु पहुंचे
हरसिद्धि मंदिर की आरती में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। चैत्र नवरात्रि के चलते भीड़ बढ़ी।
10. छिंदवाड़ा में सड़क हादसा
बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हुई। हादसे में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
READ ALSO: RamNavami : चैत्र रामनवमी आखिर क्यों मनाई जाती है, क्या है प्रभु श्रीराम के जुड़ी कथा





