MP PWD 10 January : भोपाल में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न
MP PWD 10 January : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रवीन्द्र भवन, भोपाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी समेत प्रदेशभर से 1500 से अधिक अभियंताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए ‘कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क–2026’ दस्तावेज का विमोचन किया तथा उन्नत फीचर्स से युक्त लोकपथ 2.0 ऐप का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विभाग के नवाचारों पर आधारित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

MP PWD 10 January : उच्च गुणवत्ता वाले कार्य अब लोक निर्माण विभाग की कार्यसंस्कृति की पहचान बनते जा रहे हैं
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है, यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग, नई तकनीकों का प्रभावी उपयोग और उच्च गुणवत्ता वाले कार्य अब लोक निर्माण विभाग की कार्यसंस्कृति की पहचान बनते जा रहे हैं।
MP PWD 10 January : मुख्यमंत्री ने कहा कि कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क–2026 विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगा, वहीं लोकपथ 2.0 ऐप से सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीक-सक्षम होंगी।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का लोक निर्माण विभाग नवाचारों के माध्यम से प्रदेश को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ आधारभूत संरचना प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला विभागीय क्षमता वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को और मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने नई तकनीकों, डिजिटल टूल्स और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

