,

MP मेट्रो में ‘Celebration on Wheels’ शुरू, अब ट्रेन में होंगे बर्थडे-इवेंट्स

https://swadeshlive.com/mp-top-10-august-05/

MP: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों को एक अनोखा और अविस्मरणीय अनुभव देने के उद्देश्य से सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स (Celebration on Wheels) नीति लागू की है। इस पहल के तहत अब मेट्रो ट्रेन और स्टेशन परिसरों में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। इस नई सुविधा के माध्यम से मेट्रो केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि खास पलों को मनाने का एक आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मंच बनेगा।

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा कि “‘Celebration on Wheels’ पहल भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह पहल मेट्रो को आमजन के और करीब लाने का एक प्रयास है, जिससे लोग अपने विशेष अवसरों को मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकें। इससे मेट्रो सेवाएं नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनेंगी।

MP: योजना की मुख्य विशेषताएं

  • मेट्रो कोच एवं चयनित स्टेशन क्षेत्रों में आयोजन की सुविधा
  • नागरिकों को आधुनिक शहरी परिवहन माहौल में सेलिब्रेशन का अनूठा अनुभव
  • नॉन-फेयर रेवेन्यू (Non-Fare Revenue) बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर उपयोग की दिशा में पहल
  • संचालन एवं यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था

MP: इन आयोजनों की मिलेगी अनुमति

  • फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री एवं विज्ञापन
  • बर्थडे पार्टी एवं किटी पार्टी
  • प्री-वेडिंग शूट एवं सेलिब्रेशन
  • फोटोशूट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां
    ऐसे कर सकेंगे बुकिंग
  • निर्धारित आवेदन फॉर्म के माध्यम से कम से कम 15 दिन पूर्व आवेदन करना होगा
  • व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस एवं कंपनियां आवेदन कर सकती हैं
  • “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Serve) के आधार पर बुकिंग

MP: टैरिफ संरचना

  • स्थिर अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच: ₹5,000 प्रति घंटा
  • गतिशील अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच: ₹7,000 प्रति घंटा
  • बर्थडे, प्री-वेडिंग एवं किटी पार्टी हेतु अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति, इसके अतिरिक्त व्यक्तियों पर MPMRCL के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे एवं निर्धारित शुल्क देय होगा
  • प्रति कोच ₹20,000 की सुरक्षा जमा राशि (रिफंडेबल), आयोजन के बाद नियमों के पालन पर वापस की जाएगी
    आवेदन कहां करें
    इच्छुक आवेदक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं—

भोपाल:

  • कार्यालय: GM/DGM (Operations)
  • मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, सुभाष नगर डिपो, भोपाल, मध्य प्रदेश
  • ई–मेल आईडी –cri.bhopal@mpmrcl.mp.gov.in

इंदौर:

  • कार्यालय: GM/DGM (Operations)
  • मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • गांधी नगर मेट्रो डिपो, सुपर कॉरिडोर, इंदौर, मध्य प्रदेश
  • ईमेल आईडी–rev.indorempm@mpmrcl.mp.gov.in
    अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
    सुरक्षा एवं नियम
  • सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी
  • ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री एवं फायर-बेस्ड डेकोरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • शराब, धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/पब्लिक न्यूज़ेंस पर सख्त रोक
  • मेट्रो संचालन एवं यात्रियों की सुविधा प्रभावित नहीं होगी
  • किसी भी नुकसान की भरपाई आयोजक द्वारा की जाएगी
  • सभी कार्यक्रम सख्त सुरक्षा मानकों और मेट्रो नियमों के तहत आयोजित होंगे

“Celebration on Wheels” पहल के जरिए मेट्रो अब भोपाल और इंदौर वासियों के लिए केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि अविस्मरणीय अनुभवों का एक नया केंद्र बनकर उभरेगी। यह पहल शहरी जीवनशैली को आधुनिक बनाने के साथ-साथ मेट्रो सेवाओं के प्रति नागरिकों की भागीदारी और आकर्षण को भी बढ़ाएगी।

read also: Bhopal: नागदा-मथुरा रेल लाइन से MP पर्यटन को मजबूती, CM डॉ यादव ने PM मोदी का जताया आभार

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…