mp excise : आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गुना-अशोकनगर और बैतूल जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mp excise officers suspended revenue loss

by: digital desk

ग्वालियर/भोपाल: मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन और राजस्व लक्ष्यों को लेकर राज्य सरकार सख्त रुख अपना रही है। आबकारी आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना ने शासकीय राजस्व के हितों की अनदेखी और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन जिलों के आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

mp excise : गुना और अशोकनगर में वित्तीय क्षति की आशंका

आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला अशोकनगर एवं गुना के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरुसहाय केवट को निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए मदिरा दुकानों के निपटान में पारदर्शिता और प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिससे शासन को बड़ी वित्तीय क्षति होने की संभावना बनी।

mp excise : बैतूल में लक्ष्य पूर्ति में विफलता

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी श्री अंशुमन सिंह चिडार पर गाज गिरी है। उन पर आरोप है कि मदिरा दुकानों के निष्पादन में उन्होंने तत्परता नहीं दिखाई, जिसके कारण शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए उन्हें ‘मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम-1966’ के तहत निलंबित कर दिया गया है।

mp excise : राजस्व हितों से समझौता नहीं

आबकारी आयुक्त कार्यालय से जारी इन आदेशों ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि राजस्व संग्रहण और मदिरा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इन आदेशों की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव (वाणिज्यिक कर विभाग), संबंधित जिला कलेक्टरों और कोषालय अधिकारियों को आगामी कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

Katihar Murder : गीदड़ हमले की कहानी झूठी, पति ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

Katihar Murder : मकई के खेत में वारदात, पुराने विवाद में पति

Teacher Joining Delay: चार महीने बाद भी नियुक्ति अटकी…ऐसे कैसे चलेगा स्कूल चलें हम अभियान ?

Teacher Joining Delay: मॉडल स्कूलों में शिक्षक चयन के बावजूद फाइलों में

Rail Project: दुर्ग में खरसिया-परमलकसा रेल परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध

Rail Project: ग्रामीणों का संघर्ष: भूमि और आजीविका की सुरक्षा Rail Project:

Ration Distribution : कोरबा में गरीबों के राशन पर डाका, 3 महीने से अंगूठा लगवाकर भी नहीं मिला अनाज

Ration Distribution : राशन दुकान संचालक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर

Bhopal ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

Bhopal मध्य प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा संचालित 'ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024'

Gwalior जल संरक्षण की ओर ग्वालियर के कदम: KRG कॉलेज और ‘दीप नीर’ के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Gwalior ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय

Wildlife Hunting : अमारु बीट में चीतल का अवैध शिकार, 3 शिकारी गिरफ्तार, 2 फरार

Wildlife Hunting : वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मौके से

Rape Case Verdict : दुष्कर्म और SC/ST एक्ट मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Rape Case Verdict : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने

Hospital Violence : पोस्टमार्टम में देरी पर विवाद, सरपंच की पिटाई से सफाईकर्मी की मौत

Hospital Violence : मर्चुरी में हुआ विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान

REWA: तीन मॉडल स्कूलों में चार माह बाद भी नहीं हो पाई शिक्षकों की पदस्थापना, छात्र कर रहे इंतजार

REWA: मध्य प्रदेश के तीन आदर्श (मॉडल) स्कूल-जवारा, रीवा और भोपाल-में शिक्षकों