,

MP CM Mohan Yadav : महिलाओं-बच्चों का कल्याण प्राथमिकता, सीएम डॉ. यादव बोले- लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें

MP CM Mohan Yadav : महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम- पोषण सुधार के लिए निजी अस्पताल और सामाजिक संस्थाएं आएं आगे, ‘लाड़ली बहना’ और ‘मातृ वंदना’ योजना में मध्य प्रदेश ने बनाए नए रिकॉर्ड

MP CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जबकि मैदानी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए।

MP CM Mohan Yadav

MP CM Mohan Yadav : पोषण स्तर सुधारने के लिए साथ मिलकर काम करें विभिन्न विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि बच्चों और महिलाओं में पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए केवल एक विभाग नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने इसमें निजी अस्पतालों और सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में देश के अन्य राज्यों या प्रदेश के जिन जिलों में बेहतर और सफल नवाचार (Innovations) हुए हैं, उन्हें अपनाने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार की जाए।

MP CM Mohan Yadav : कामकाजी महिलाओं के लिए पीपीपी मोड पर बनेंगे हॉस्टल

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक इकाइयों में महिला कर्मचारियों की संख्या अधिक है, वहाँ पीपीपी (PPP) मोड पर वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाने की योजना बनाई जाए। बैठक में बताया गया कि देवास, नर्मदापुरम, झाबुआ और सिंगरौली में वर्किंग वुमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा संकटग्रस्त महिलाओं की मदद के लिए पांढुर्णा, मऊगंज, मैहर, पेटलावद, इंदौर और धार सहित कई क्षेत्रों में नए ‘वन स्टॉप सेंटर’ स्वीकृत किए गए हैं।

MP CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के इन बड़े नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

बैठक के दौरान विभाग की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों और नवाचारों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया :

ग्रेजुएशन सेरेमनी : प्रदेश में 5 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के 9 लाख 28 हजार बच्चों के लिए ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ आयोजित कर उन्हें विद्यारंभ प्रमाण-पत्र दिए गए, ताकि वे आसानी से स्कूलों में प्रवेश ले सकें। इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

सक्षम आंगनबाड़ी उन्नयन : मध्य प्रदेश ने एक साथ 12,670 मिनी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी के रूप में अपग्रेड कर देश में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी 2024 से मई 2026 तक 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को 47,775 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मई 2026 तक 15.84 लाख बालिकाओं का पंजीयन कर ₹537 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति बांटी गई।

MP CM Mohan Yadav : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लगातार ढाई साल से देश में अव्वल है एमपी

मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के क्रियान्वयन में लगातार पिछले ढाई साल से पूरे देश में पहला स्थान बरकरार रखा है। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत पंजीकृत 15 लाख 51 हजार गर्भवती महिलाओं को 798 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक का सीधा भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही, प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकार द्वारा बीमा योजना का लाभ भी दिया गया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…