By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

Humor Hammer
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Cabinet Decisions : : प्रदेश के डेटा सेंटर में ₹800 करोड़ से AI और अन्य आधुनिक सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार, ‘नमो हरित योजना’ समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
Pin Postमध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : : प्रदेश के डेटा सेंटर में ₹800 करोड़ से AI और अन्य आधुनिक सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार, ‘नमो हरित योजना’ समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: July 8, 2026 3:49 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
4 Min Read
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने डेटा सेंटर, नमो हरित योजना और नए वक्फ बोर्ड के गठन सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।
SHARE

by: vijay yadav

Contents
MP Cabinet Decisions : वर्षों से लंबित अंतर्राज्यीय मुद्दों का समाधानMP Cabinet Decisions : पाण्डुलिपियों के संकलन, डिजिटलीकरण एवं संरक्षण में मध्यप्रदेश शीर्ष परMP Cabinet Decisions : मध्य प्रदेश में ₹800 करोड़ का हाईटेक डेटा सेंटर बनेगाये भी जानिए : MP Metropolitan Model : मेट्रोपॉलिटन मॉडल से बदल रहा मध्यप्रदेश,औद्योगिक विकास, बढ़ता निवेश और रोजगार

MP Cabinet Decisions : भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। कैबिनेट में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों की जानकारी बाद में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने मीडिया को दी।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecisions https://t.co/qB7fAJwebo

— Jansampark MP (@JansamparkMP) July 8, 2026

MP Cabinet Decisions : वर्षों से लंबित अंतर्राज्यीय मुद्दों का समाधान

पिछले 30-40 वर्षों से लंबित अंतर्राज्यीय मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है। इनमें गुजरात के सरदार सरोवर से जुड़ा मामला भी शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो संबंधित राज्यों के समन्वित एवं तीव्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। समझौते के तहत गुजरात के सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित 75% व्यय का वहन गुजरात सरकार करेगी, जबकि मध्यप्रदेश सरकार समझौते के अनुरूप गुजरात सरकार को ₹217 करोड़ की राशि प्रदान करेगी।

MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions : पाण्डुलिपियों के संकलन, डिजिटलीकरण एवं संरक्षण में मध्यप्रदेश शीर्ष पर

केंद्र सरकार की ‘ज्ञान भारतम योजना’ अंतर्गत देशभर में उपलब्ध पाण्डुलिपियों के संकलन, डिजिटलीकरण एवं संरक्षण के कार्य में मध्यप्रदेश ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। योजना के तहत अब तक 34 लाख से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 लाख का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। विशेष उपलब्धि के रूप में टीकमगढ़ से 10 फीट लंबा जम्बूद्वीप का मानचित्र प्राप्त हुआ है, जो ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

खेलों के अंतर्गत मध्यप्रदेश को बड़ी उपलब्धि मिली है। जापान में आयोजित अंडर18 पुरुष व महिला हॉकी एशिया कप में 6 में स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को ₹3 लाख और प्रत्येक कांस्य पदक विजेता को ₹1 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भोपाल में 70 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले सतगढ़ी इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही 25 हेक्टेयर भूमि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर के लिए आरक्षित की गई है। इस परियोजना की परिकल्पना पिछले वर्ष भोपाल में आयोजित जीआईएस के दौरान अनुभव की गई आवश्यकताओं एवं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य के ग्राम पंचायत क्षेत्र में जितने भी पट्टे का स्टाम्प शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत पंचायत क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकर की राशि का वहन भी राज्य सरकार करेगी।

MP Cabinet Decisions : मध्य प्रदेश में ₹800 करोड़ का हाईटेक डेटा सेंटर बनेगा

मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा लगभग 12 वर्ष पहले डाटा सेंटर की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश कैबिनेट में निर्णय लिया है कि शीघ्र ही ₹800 करोड़ की लागत से राज्य में अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से युक्त डाटा सेंटर की स्थापना होगी।

वक्फ बोर्ड से संबंधित नए कानूनों के अनुरूप बोर्ड का गठन करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही, नए प्रावधानों के तहत वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।

नगरीय विकास विभाग अंतर्गत “नमो हरित योजना” प्रारंभ की जा रही है। योजना के तहत प्रत्येक नगर में नगर वन विकसित किए जाएंगे। साथ ही, आगामी पांच वर्षों के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ये भी जानिए : MP Metropolitan Model : मेट्रोपॉलिटन मॉडल से बदल रहा मध्यप्रदेश,औद्योगिक विकास, बढ़ता निवेश और रोजगार

TAGGED:800 करोड़ डेटा सेंटरHindi NewsMadhya Pradesh Waqf BoardMohan Yadav Cabinet MeetingMP Cabinet DecisionsMP Data CenterNamo Harit YojanaTODAY NEWSएमपी कैबिनेट बैठकनमो हरित योजनामध्य प्रदेश वक्फ बोर्डमोहन यादव कैबिनेट फैसले
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

देश- विदेश

US Iran Conflict : NATO समिट में ट्रम्प का बड़ा ऐलान, ईरान से सीजफायर खत्म, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला

By Abhishek Singh
देश- विदेश

Hormuz Strait Drone Attack : होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन हमला, ओमान की खाड़ी के पास बनाया निशाना 29 क्रू सुरक्षित

By Abhishek Singh
देश- विदेश

Pakistan Cargo Plane Missing : पाकिस्तान का कार्गो विमान कराची के पास लापता, नेविगेशन सिस्टम में खराबी के बाद टूटा संपर्क,अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी

By Abhishek Singh
व्यापार - रोज़गार

New EPFO Portal : अब PF की सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?