MP Board : स्कूलों को मिला अंतिम अवसर, पहले 12 मार्च थी डेडलाइन
MP Board : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की आंतरिक परीक्षा के अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 29 मार्च 2026 कर दिया गया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह संस्थाओं के लिए अंतिम अवसर है, जिसके तहत सभी स्कूल प्राचार्यों को तय समय सीमा के भीतर छात्रों के आंतरिक अंकों की ऑनलाइन एंट्री करना अनिवार्य होगा।
MP Board : डेडलाइन के बाद नहीं मिलेगा मौका, छात्रों पर पड़ेगा असर
MP Board : बोर्ड ने चेतावनी दी है कि 29 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की अंक प्रविष्टि या संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई संस्था निर्धारित समय पर अंक दर्ज नहीं करती है, तो संबंधित छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित माना जाएगा।
इसका सीधा असर छात्रों के परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। ऐसे में सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

