BY: MOHIT JAIN
मदर डेयरी ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अपने कई लोकप्रिय डेयरी उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। कंपनी ने यह कदम हाल ही में कई डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST दरों में हुई कमी के बाद उठाया है।
क्या है नया बदलाव?
मदर डेयरी ने अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पादों – जैसे टोन्ड मिल्क, पनीर, बटर, घी, चीज और प्रीमियम गिर गाय का घी – के दाम घटाए हैं। यह कटौती 2 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की है, जो उत्पाद और पैकिंग पर निर्भर करती है।
दूध और पनीर की नई कीमतें

- UHT टोंड मिल्क (1 लीटर): ₹77 से घटकर ₹75
- UHT डबल टोंड मिल्क (450 ml): ₹33 से घटकर ₹32
- पनीर (200 gm): ₹95 से घटकर ₹92
- पनीर (400 gm): ₹180 से घटकर ₹174
- मलाई पनीर (200 gm): ₹100 से घटकर ₹97
घी, बटर और चीज पर सबसे ज्यादा फायदा
घी के दामों में सबसे बड़ी कटौती की गई है।
- घी (1 लीटर कार्टन/पाउच): ₹675 से घटकर ₹645
- घी टिन (1 लीटर): ₹750 से घटकर ₹720
- गाय का घी (500 ml जार): ₹380 से घटकर ₹365
- प्रीमियम गिर गाय का घी (500 ml): ₹999 से घटकर ₹984
बटर और मिल्कशेक के दाम भी कम हुए हैं।
- बटर (500 gm): ₹305 से घटकर ₹285
- मिल्कशेक (180 ml): ₹30 से घटकर ₹28
चीज़ के दामों में कटौती
कंपनी ने अपने सभी चीज प्रोडक्ट्स पर भी कीमतें घटाईं हैं।
- चीज़ क्यूब्स (180 gm): ₹145 से घटकर ₹135
- चीज़ स्लाइस (480 gm): ₹405 से घटकर ₹380
- चीज़ ब्लॉक (200 gm): ₹150 से घटकर ₹140
- डाइस्ड मोज़रेला (1 किलो): ₹610 से घटकर ₹575
कंपनी का कहना
मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा, “हम सरकार द्वारा GST दरें कम किए जाने के फैसले की सराहना करते हैं। इससे पैकेज्ड डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी और ज्यादा परिवार सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों का लाभ उठा सकेंगे। हम ग्राहकों को इसका पूरा फायदा देंगे।”
कंपनी का कारोबार और असर
मदर डेयरी देश की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका टर्नओवर ₹17,500 करोड़ रहा। कीमतों में यह कटौती ग्राहकों के लिए राहत है और इससे डेयरी उत्पादों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।





