मुरैना: बोरवेल के पानी को लेकर खूनी विवाद, पिता व दो नाबालिग बेटों को लाठी-लेजम से पीटा, सुनवाई न होने पर पहुंचे कलेक्टर दरबार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap Bhagel


मुरैना: छौंदा गांव में बोरवेल का पानी आंगन में जाने की बात पर बड़े भाई और उसके परिवार ने मजदूर पंजाब सिंह व उसके दो नाबालिग बेटों को बुरी तरह पीटा। थाने में भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़ित परिवार कलेक्टर के दरबार पहुंचा।

बोरवेल के पानी से शुरू हुआ विवाद
छौंदा गांव निवासी पंजाब सिंह बरैया ने अपने घर में पानी का बोर कराया था। बोर का पानी बड़े भाई रमेश बरैया के आंगन में चला गया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई।

दबंगों का हमला, पिता को मरणासन्न किया
रमेश बरैया, उसके बेटों—रूपेश, संदीप, रंजीत—और पत्नी सुमन ने मिलकर पंजाब सिंह पर हमला कर दिया। लाठियों से इतनी पिटाई की गई कि वह मरणासन्न हो गया।

दोनों नाबालिग बेटों को भी बेरहमी से पीटा
पंजाब सिंह के बेटे प्रिंस उम्र 15 वर्ष और नितेश उम्र 12 वर्ष पर लेजम से वार किए गए। दोनों बच्चों के हाथ-पैर और पीठ पर सूजन व गंभीर चोटों के निशान उभर आए।

आरोपियों ने ही पुलिस बुलाकर अस्पताल भेजा
मारपीट के बाद आरोपियों ने पुलिस को फोन किया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान होश आने पर पंजाब सिंह परिवार सहित थाने पहुंचा।

थाने में भी नहीं सुनी फरियाद
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सिविल लाइन थाने में पुलिसकर्मियों ने उनकी शिकायत सुने बिना भगा दिया, जिसके बाद परिवार निराश होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया।

कलेक्टर दरबार में लगाई न्याय की गुहार
थाने से निराश होकर पंजाब सिंह, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे कलेक्टर के दरबार पहुंचे और आरोपी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में