,

Moradabad: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन लंगड़ा में गौ-तस्करी के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Moradabad

By: Danveer

Moradabad: मुरादाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत थाना बिलारी क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी में शामिल दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गौ-तस्करी के मामले से जुड़ी है कार्रवाई

दरअसल 14/15 दिसंबर की रात थाना बिलारी क्षेत्र के सिकरापुर के जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में थाना बिलारी पर मुकदमा संख्या 647/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने की घेराबंदी

19/20 दिसंबर की रात बिलारी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गौ-तस्करी में शामिल बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सेवू और आसिफ के रूप में हुई है। वहीं उनके दो साथी राजा और दुल्ला उर्फ नावेद मौके से फरार हो गए।

हथियार, कार और तस्करी के उपकरण बरामद

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, गो-तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और बिना नंबर प्लेट की एक कार बरामद की है।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि 14/15 दिसंबर 2025 की रात सिकरापुर में हुई गो-तस्करी की घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया था।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

फरार बदमाशों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों राजा और दुल्ला उर्फ नावेद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मुरादाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को गो-तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…