Edit by: Priyanshi Soni
Mohali : मोहाली/ज़ीरकपुर के डकोली इलाके में हुई सनसनीखेज फायरिंग की वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार, निवासी सेक्टर-26 पंचकूला के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक भारत भूषण बताया जा रहा है।
Mohali : कहासुनी के बाद चली गोलियां
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप सिंह, निवासी राधे होम्स, किशनपुरा डकोली, का दोनों युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से दोनों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारत भूषण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mohali : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना डकोली पुलिस सक्रिय हो गई। ग्रामीण एसएचओ मनप्रीत सिंह और सहायक पुलिस कप्तान गजेंद्रपाल कौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Mohali : हथियार बरामद, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर और खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी का शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Mohali : मामला दर्ज, आरोपी रिमांड पर
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 103, 109 और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27, 54 व 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
Mohali : कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
डकोली फायरिंग की इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read also: Yamuna Nagar: भीषण सड़क हादसा में डंपर की टक्कर से दंपत्ति और 4 साल के बेटे की मौत





