Mobile Recovery : साइबर सेल की कार्रवाई, CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग से मिली कामयाबी
Mobile Recovery : ब्रेकिंग न्यूज़ के तहत गुम मोबाइल खोज अभियान में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत पुलिस ने 90 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 13.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Mobile Recovery : मोबाइल पाकर खुश हुए लोग, पुलिस ने की तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील

Mobile Recovery : इस पूरे अभियान का संचालन एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में किया गया। साइबर सेल की टीम ने CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग तकनीक का उपयोग करते हुए अलग-अलग जिलों और राज्यों से मोबाइल फोन रिकवर किए। यह कार्रवाई तकनीकी दक्षता और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। उन्होंने पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया और इसे सराहनीय कदम बताया।
Mobile Recovery : पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी जानकारी अपलोड करें, ताकि जल्द से जल्द रिकवरी संभव हो सके।
read more : Hookah Crackdown : दुर्ग में हुक्का और ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

