Missing Girl Case : 8 महीने से लापता युवती, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल
Missing Girl Case : बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव की 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी पिछले 8 महीनों से लापता है। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईकोर्ट ने पहले एसपी को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था, वहीं अब डीजीपी तदाशा मिश्रा को वर्चुअल माध्यम से जवाब देने के लिए कहा गया है। मामले की सुनवाई को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Missing Girl Case : परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप
Missing Girl Case : पीड़िता की मां रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल को उनके रिश्तेदार को जांच के नाम पर थाने बुलाकर थाना प्रभारी द्वारा मारपीट की गई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उनकी बेटी को खोजने के बजाय मामले को भटकाने का प्रयास कर रही है और उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी ने भी पुलिस पर पीड़ित परिवार को परेशान करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

