Missing Files : जोन-10 से अहम दस्तावेज गायब, मचा हड़कंप
Missing Files : राजधानी रायपुर से एक बड़ी एक्सक्लूसिव खबर सामने आई है। नगर निगम के जोन-10 दफ्तर से जमीन से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं।बताया जा रहा है कि यह मामला करोड़ों की जमीन से जुड़ा है, जिससे पूरे निगम सिस्टम में हड़कंप मच गया है।

Missing Files : 100 एकड़ में से 15-20 एकड़ की फाइलें लापता
सूत्रों के अनुसार करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़े दस्तावेजों में से 15 से 20 एकड़ जमीन की फाइलें गायब हैं।ये वही अहम नस्तियां हैं, जिनके आधार पर बिल्डरों को कमर्शियल बिल्डिंग और अपार्टमेंट बनाने की अनुमति मिलती है। साथ ही नाली, पानी, बिजली और सड़क जैसी सुविधाओं की स्वीकृति भी इन्हीं दस्तावेजों के जरिए दी जाती है।
Missing Files : TNC भेजने के दौरान गायब हुई फाइलें?
जानकारी के मुताबिक ये फाइलें जोन-10 से नगर निगम मुख्यालय होते हुए TNC (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) तक भेजी जाती हैं।लेकिन जब नगर निगम आयुक्त ने इन दस्तावेजों को तलब किया, तो फाइलें गायब पाई गईं, जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।
Missing Files : साजिश या लापरवाही? उठ रहे बड़े सवाल
इस पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह महज लापरवाही का मामला है या फिर एक सुनियोजित साजिश?सूत्रों की मानें तो बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए कुछ निगम कर्मियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।
Missing Files : पहले भी विवादों में रहा है जोन-10
गौरतलब है कि नगर निगम का जोन-10 पहले भी अवैध प्लॉटिंग और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है।इस बार फाइल गायब होने का मामला सामने आने के बाद संदेह और गहरा गया है।
READ MORE : Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

