मंत्री सारंग ने किया ऐशबाग आरओबी का निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल : सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

15 जून तक कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि ऐशबाग आरओबी का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव से ट्रैफिक की बड़ी समस्या थी, वहीं अब ऐशबाग स्टेडियम के सामने आरओबी के निर्माण से महामाई बाग, पुष्पा नगर सहित स्टेशन क्षेत्र से जो लोग नये भोपाल की ओर जाते थे, उनके लिये यह बहुत बड़ी सौगात होगी।

डैडलाइन में नहीं किया जायेगा परिवर्तन

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिये 10-10 फ्लाईओवर की शुरूआत की गई है। यही कारण है कि नरेला विधानसभा को “फ्लाईओवर विधानसभा” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ऐशबाग स्टेडियम के सामने का फ्लाईओवर संपूर्ण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लायेगा, जिससे नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब डैडलाइन को नहीं बढ़ाया जायेगा।

ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग का किया जायेगा निर्माण

मंत्री श्री सारंग ने आरओबी के निरीक्षण के दौरान ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग निर्माण हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को रेनोवेट करने के साथ ही स्टेडियम कार्यालय के समक्ष स्थित पॉवर हाउस को दूसरी ओर शिफ्ट कर यहां व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाया जाये। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (सेतु), जिला प्रशासन, यातायात व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बॉलीवुड का एक ऐसा निर्देशक, जिसकी फिल्मों में हीरो का बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था – ये रहे 4 उदाहरण..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में