Reporter : Vishnu Gautam
Mining Protest : ड्रोन और डीजीपीएस सर्वे के विरोध में हजारों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
Mining Protest : दुर्ग जिले के ग्राम दानी कोकड़ी में प्रस्तावित चूना पत्थर ब्लॉक के लिए किए जा रहे ड्रोन और डीजीपीएस सर्वे के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हजारों की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और सर्वे कार्य को तत्काल रोकने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना और ग्राम सभा के प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए यह सर्वे कराया जा रहा है।

Mining Protest : ग्रामीणों का आरोप, खेती और गांव के अस्तित्व पर खतरा, आंदोलन की चेतावनी
Mining Protest : ग्रामीण ईश्वरी निर्मलकर ने बताया कि 15 अप्रैल से गांव में ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है, जिसका लगातार विरोध हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ग्राम सभा में स्पष्ट रूप से सर्वे को न करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, इसके बावजूद कार्रवाई जारी है।लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर पहले राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जा चुका है और 2024 में जांच के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित खनन परियोजना से जल स्रोत प्रभावित होंगे और लगभग 1500 साल पुराने गांव के अस्तित्व पर संकट आ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
read more : Pachpadra Refinery Fire : राजस्थान की रिफाइनरी में अचानक आग, मौके पर मची अफरातफरी

