जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि बालिका ने पूर्व में व्यक्ति पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था, इस मामले में व्यक्ति को जेल जाना पड़ा था। हाल ही में व्यक्ति को जमानत पर रिहा किया गया तथा तब से व्यक्ति बालिका व उनके परिजनों से केस वापिस लेने का दबाव बना रहा था, जब बालिका ने केस वापिस नहीं लिया तो व्यक्ति ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल बालिका की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ संगीन आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
बालिका को अकेला पाकर दिया घटना को अंजाम
इसके बाद पीड़ित बालिका और उसके स्वजन पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। बालिका के स्वजन ने मना कर दिया। इस पर आरोपित पांच दिसंबर की शाम को मौका पाकर बालिका के घर में गया। उस समय वह अकेली थी। उसने बालिका को शिकायत वापसी के लिए बहलाया.फुसलाया। उसने मना कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने पर शोर मचाने की चेतावनी दी। इस पर आरोपित आक्रोशित हो गया। बालिका के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गुमसुम रह रही बालिका से जब स्वजन ने जानकारी ली तो उन्हें आरोपित के कृत्य का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत की।