,

भोपाल से बरामद हुई 1,814 करोड़ रुपए की MD ड्रग्स, गुजरात ATS और NCB के संयुक्त कार्रवाई में हुआ खुलासा

Bhopal News

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1,814 करोड़ रुपए की MD ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया गया है। गुजरात ATS और NCB द्वारा संयुक्त कार्रवाई में यह ड्रग बरामद हुआ है। ड्रग के साथ कुछ संदिग्ध आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने ड्रग जब्त करने के लिए गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) और एनसीबी (NCB) की टीम को बधाई दी है।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा, “ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी (ऑप्स), दिल्ली को बधाई!हाल ही में, उन्होंने भोपाल में एक फैक्ट्री पर छापा मारा और एमडी और एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की। जब्त की गई ड्रग की कुल कीमत 1814 करोड़ रुपए थी। यह उपलब्धि ड्रग तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में उनके सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं। हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का समर्पण वास्तव में सराहनीय है। आइए भारत को सबसे सुरक्षित और स्वस्थ राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका समर्थन करना जारी रखें।”

जानकारी के मुताबिक भोपाल के बगरोदा गांव इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस फैक्ट्री में ड्रग्स मिला है। इस फैक्ट्री से भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद रोड, हुजूर निवासी अमित प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी (57 वर्ष) को गिरफ्तार भी किया गया है।

बता दें कि, इसके पहले देश की राजधानी दिल्ली से पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक कीमत की ड्रग जब्त की गई थी। इस तरह एनसीबी और कानून प्रवर्तन एजेंसियां देश भर में ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहीं हैं। दिल्ली में बरामद किए गए ड्रग के बाद एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी रेड है।

इस फैक्ट्री को कौन संचालित करता था। इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई हैं। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा भी इस मामले में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…