Margarload : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम परसवानी के प्रतिभाशाली युवा डायमंड सिंह ध्रुव ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी में 623वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों द्वारा लगातार उन्हें बधाई दी जा रही है।

Margarload : डायमंड सिंह ध्रुव की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वे पहले ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की परीक्षा में वर्ष 2024 में पहले ही प्रयास में 13वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद के लिए चयनित हो चुके हैं। अब यूपीएससी में 623वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का एक और बड़ा उदाहरण पेश किया है।
Margarload : चौथे प्रयास में मिली सफलता, परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय
Margarload : बताया जा रहा है कि डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी परीक्षा अपने चौथे प्रयास में पास की है। लंबे समय से वे इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे और लगातार मेहनत, अनुशासन और धैर्य के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
डायमंड सिंह ध्रुव मगरलोड क्षेत्र के ग्राम परसवानी के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका वर्ष 2025 में निधन हो गया। पिता के निधन के बाद भी डायमंड ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और निरंतर मेहनत करते हुए सफलता हासिल की।
Margarload : उनकी माता एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में मां, नानी, बहन और छोटा भाई उनका साथ दे रहे हैं। डायमंड बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मगरलोड के सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की, जबकि हाईस्कूल की पढ़ाई रायपुर के माना स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल से पूरी की।
डायमंड सिंह ध्रुव ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और अपनी लगातार मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की तैयारी में धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। उनकी इस उपलब्धि से मगरलोड सहित पूरे धमतरी जिले में खुशी की लहर है और लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।
read more: Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

