Mandaleshwar news: नौकरी के नाम पर ‘ठगी , सहकारिता विभाग में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों ऐंठे, अब दे रहा धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rajesh

Mandaleshwar news: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ग्रामीण युवाओं की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरगोन-बड़वानी सांसद का खास बताकर और सहकारिता विभाग में ऊंची पकड़ का हवाला देकर एक जालसाज ने दर्जनों युवाओं को लाखों की चपत लगा दी। ठगी का शिकार हुए युवाओं का सब्र जब शुक्रवार को टूट गया, तो वे मंडलेश्वर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पीड़ितों ने पुलिस को डिजिटल ट्रांजेक्शन के पुख्ता सबूत भी सौंपे हैं।
​’आधा पैसा एडवांस, बाकी जॉइनिंग के बाद’ की रेट लिस्ट
​महेश्वर के ग्राम छोटी खरगोन निवासी अजय पिता हरिराम मंसौरे ने युवाओं को ठगने के लिए एक सुनियोजित स्क्रिप्ट तैयार की थी। आरोपी खुद को बड़े सफेदपोश नेताओं का करीबी बताकर बड़वाह, कसरावद और महेश्वर के युवाओं को जाल में फंसाता था। उसने बकायदा एक ‘रेट लिस्ट’ तय कर रखी थी, जिसमें वह आधे पैसे एडवांस और बाकी जॉइनिंग के बाद लेने का दावा करता था। युवाओं को यकीन दिलाने के लिए उसने अधिकतर राशि ‘PhonePe’ के जरिए ट्रांसफर करवाई।
​8 महीने का इंतजार, फिर शुरू हुआ धमकियों का दौर
​पीड़ित युवाओं ने बताया कि उन्होंने कर्ज और ब्याज पर पैसे लेकर आरोपी को दिए थे। अजय पिछले 8 महीनों से दिल्ली और भोपाल में ‘फाइल पेंडिंग’ होने का बहाना बनाकर उन्हें टालता रहा। हाल ही में जब खुशबू और अन्य पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे लौटाने के बजाय उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया।
​इन युवाओं को बनाया शिकार
​पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में राशि वसूली है। शिकायत के अनुसार
​अरुण धारवे 1,00,000 रुपए
​अंकित नामदेव 32,000 रुपए
​ओम भालसे, दीपक मिश्रा, शाहरुख खान 30,000-30,000 रुपए
​जगन्नाथ और योगेश सावले 25,000-25,000 रुपए
​बड़ा सवाल , आखिर ठग के पास सांसद का नाम लेने की हिम्मत कहां से आई?
युवाओं का आरोप है कि अजय अक्सर बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरों और नजदीकी का बखान करता था। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह सिर्फ एक युवक की धोखाधड़ी है या इसके पीछे कोई बड़ा ‘जॉब सिंडिकेट’ सक्रिय है।
​ठगी की पूरी कुंडली
​ठग ने महेश्वर, बड़वाह और कसरावद के ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार से राशी ली ।
​ठग ने सांसद के नाम का दुरुपयोग और सरकारी विभाग का फर्जी रौब दिखाया ।
​और पीड़ितों को सहकारिता विभाग में सीधी भर्ती का झांसा दिया।
​पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन के साथ बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सएप चैट और फोन-पे हिस्ट्री भी दी है।

“अजय मंसोरे से जब हमारे प्रतिनिधि ने बात की तो अजय ने बताया की मेने सभी से पर्सनल लेनदेन जरूर हुआ है। मुझे पैसे की आवश्यकता थी। तो सभी से तीन चार लाख का लेनदेन हुआ है । पर मेरे द्वारा किसी को भी नोकरी लगवाने या कोई जनप्रतिनिधियों के नाम पर कोई राशि नही ली गई। जो लेनदेन हुआ पर्सनल हुआ।”

“युवाओं की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि जनप्रतिनिधियों के नाम का उपयोग कर धोखाधड़ी करना एक गंभीर अपराध है। आरोपी के बैंक खातों की भी सीघ्र जांच की जाएगी सभी तकनीकी साक्ष्य जुटाए जाएंगे जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी ” शिकायत सही पाई जाती है। तो नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी