महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में ‘आई लव मोहम्मद’ रंगोली को लेकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, 30 हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अहिल्यानगर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर विवाद बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सार्वजनिक जगह पर ‘आई लव मोहम्मद’ की रंगोली बनाई, जिसे मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान समझा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जुट गए।

पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कार्रवाई की गई। रंगोली बनाने वालों की पहचान कर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिनमें से एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को शांत रहने और अफवाहों पर भरोसा न करने की सलाह दी।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अलग-अलग जगहों पर पुलिस टीम तैनात की गई है ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने सार्वजनिक जगह पर रंगोली बनाकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इस घटना से नाराज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शहर की कोतवाली के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।

इससे पहले भी देश में ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर्स को लेकर बहस और प्रदर्शन होते रहे हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक