मध्य प्रदेश: मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से टोकने पर बेटे ने माँ की हत्या, पिता गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dantewada

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। वारासिवनी के सिकंदरा के कॉलेज टोला इलाके में एक युवक ने अपने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में माँ की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

मोबाइल चलाने से रोकने पर गुस्से में आया बेटा

यह घटना 3 मार्च की रात की है, जब किशोर कटरे ने अपने बेटे सत्यम कटरे को ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया। पिता की इस बात पर सत्यम को गुस्सा आ गया और उसने लोहे की सब्बल से उन पर हमला कर दिया। माँ प्रतिभा कटरे जब अपने पति को बचाने आईं, तो सत्यम ने उन पर भी वार कर दिया।

पुलिस को खुद दी सूचना

हमले के बाद सत्यम ने खुद डायल 100 पर फोन कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल प्रतिभा कटरे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पिता किशोर कटरे को महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रतिभा कटरे का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया।

गाँव में शोक और सन्नाटा

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस बारे में खुलकर बात करने से भी कतरा रहे हैं। गाँववालों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि शांत स्वभाव वाला सत्यम अचानक इतना आक्रामक कैसे हो गया?

कम बोलने वाला था आरोपी

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, सत्यम ज्यादा लोगों से घुलता-मिलता नहीं था। उसके चचेरे भाई ने बताया कि वह कुछ सालों से बहुत कम बोलता था। सत्यम कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी करने गया था, लेकिन चार महीने बाद घर लौट आया और उसके बाद से वह और ज्यादा गुमसुम रहने लगा।

मोबाइल एडिक्ट, पर सोशल मीडिया अकाउंट नहीं

पुलिस ने घटना की मुख्य वजह सत्यम की मोबाइल लत को बताया है। लेकिन जाँच में उसका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं मिला, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया कि वह मोबाइल में आखिर क्या करता था? परिवार भी इस बात से अचंभित है कि बिना सोशल मीडिया के भी वह फोन पर इतना समय कैसे बिताता था। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

भोपाल: मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के ऑफिस में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में