Madhya Pradesh : बुधनी नगर के सिविल अस्पताल में एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में एक अज्ञात शव को बिना किसी फ्रीजर या उचित व्यवस्था के खुले में रख दिया गया, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में तेज बदबू फैल गई। इस बदबू के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Madhya Pradesh : जानकारी के अनुसार अज्ञात शव को लंबे समय तक अस्पताल परिसर में बिना फ्रीजर के ही रखा गया था। इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन बदबू से बेहद परेशान दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की लापरवाही मरीजों की सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।
Madhya Pradesh : गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जब अस्पताल में शव को उचित व्यवस्था के बिना रखने के कारण बदबू फैल गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Madhya Pradesh : मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम दिनेश तोमर ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली है। वहीं घटना के समय बीएमओ के अस्पताल में मौजूद न होने को लेकर भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
Madhya Pradesh : स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में शव रखने के लिए फ्रीजर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होना अनिवार्य है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही पर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
READ MORE : BHOPAL 7 FEB : नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल-वर्किंग वुमेन हॉस्टल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

