LPG gas theft : LPG गैस चोरी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा
LPG gas theft : छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने एलपीजी कैप्सूल वाहन से करीब 90 मीट्रिक टन एलपीजी गैस चोरी के मामले का बड़ा खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह मामला बेहद संगठित तरीके से किया गया आर्थिक अपराध है, जिसकी जांच लगातार जारी है।

LPG gas theft : कैसे सामने आया पूरा मामला
23 दिसंबर 2025 को सरायपाली एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने चिवराकुटा स्थित नवजीवन अस्पताल के पास 6 एलपीजी कैप्सूल टैंकरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पकड़ा था। इसके बाद मामले को थाना सिंघोड़ा को सौंपा गया।पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया था। बाद में प्रशासन की अनुमति से इन्हें एक पेट्रोकेमिकल कंपनी को सुपुर्द किया गया।
LPG gas theft : टैंकर खाली मिलने से शुरू हुई जांच
भिलाई निवासी वाहन मालिक जब हाईकोर्ट के आदेश पर 17 अप्रैल को वाहन देखने पहुंचे, तो टैंकर खाली मिले। इसके बाद 23 अप्रैल और 25 अप्रैल को कलेक्टर और मुख्यमंत्री के नाम शिकायत की गई, जिसमें गंभीर गड़बड़ी की आशंका जताई गई।इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और छापेमारी शुरू की।
LPG gas theft : अभनपुर प्लांट से हुआ बड़ा खुलासा
जांच के दौरान अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी में छापेमारी की गई, जहां से पूरा मामला सामने आया।पुलिस के अनुसार प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव, डायरेक्टर संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर ने एलपीजी कैप्सूल से गैस निकालकर बुलेट टैंकों में ट्रांसफर कर अवैध बिक्री की।
LPG gas theft : भारी मात्रा में सामग्री जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7 एलपीजी कैप्सूल वाहन, 4 बड़े बुलेट टैंक, 80 कमर्शियल गैस सिलेंडर (21 किलो), 17 सिलेंडर (33 किलो), 27 सिलेंडर (21 किलो), 1 मोबाइल, 4 कंप्यूटर, 2 सीसीटीवी डीवीआर सहित कई दस्तावेज जब्त किए हैं।
LPG gas theft : एक गिरफ्तारी, आगे और कार्रवाई संभव
पुलिस ने प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
read more : IED blast : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट में 5 जवान शहीद, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताया गहरा दुख

