Leopard Skin Smuggling : वाइल्डलाइफ टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन, खाल बेचने की साजिश नाकाम
Leopard Skin Smuggling : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में वन विभाग और वाइल्डलाइफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तेंदुओं की खाल बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी तेंदुए की खाल बेचने की फिराक में थे, तभी टीम ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें वन अमले और वाइल्डलाइफ टीम ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है।

Leopard Skin Smuggling : तीन राज्यों से जुड़े आरोपी, तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
Leopard Skin Smuggling : गिरफ्तार आरोपियों का संबंध झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

