LAKHIMPUR KHIRI : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
LAKHIMPUR KHIRI

REPORT- VIKAS GUPTA

LAKHIMPUR KHIRI : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगेउत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक आज लखीमपुर खीरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R) की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड में लैंड करेगा, जहां पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में विशेष रूप से SIR फॉर्म से संबंधित विषयों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील सिंह, जिला संयोजक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और वीआईपी मूवमेंट के अनुसार आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में चल रहे SIR अभियान को गति देने और संबंधित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता