,

लखीमपुर खीरी: जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध मौतक्ष्य

Lakhimpur Kheri: Suspicious death of prisoner in district jail

REPORT- VIKAS GUPTA

16 दिसंबर को प्रस्तुत करने होंगे साक्ष्य

लखीमपुर खीरी में जिला कारागार में हुई विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच शुरू की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने इस गंभीर मामले की गहराई से जांच कराने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को जांच अधिकारी नामित किया है।

शौचालय में गमछे से लटकता मिला था बंदी

जानकारी के अनुसार, मृतक विचाराधीन बंदी सुरेश वर्मा, उम्र लगभग 50 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर वर्मा, निवासी माधवपुरवा थाना धौरहरा, जनपद खीरी था।
27/28 नवंबर 2025 की रात्रि करीब 04:10 बजे, सुरेश वर्मा जिला कारागार की बैरिक संख्या 11 के शौचालय में गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला।

जेल प्रशासन ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या बताया था, जिसके बाद मामले को मजिस्ट्रियल जांच के लिए भेजा गया है।

16 दिसंबर को होगी मजिस्ट्रियल जांच की सुनवाई

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में SDM सदर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए 16 दिसंबर, पूर्वाह्न 11:00 बजे की तिथि निर्धारित की है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि घटना से जुड़े सभी संबंधित लोग, अधिकारी, कर्मचारी तथा बंदी के परिजन उक्त तिथि पर समय से कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य अथवा अभिकथन (स्टेटमेंट) प्रस्तुत करें।

प्रशासन गंभीर, पूरी पारदर्शिता के साथ जांच

प्रशासन ने कहा है कि बंदी की मौत से जुड़े हर पहलू की जांच निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से की जाएगी। मजिस्ट्रियल जांच में फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम, जेल स्टाफ के बयान, CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी शामिल किए जाएंगे।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…