By: Mahesh Nautiyal
Labour Day : हर साल 1 मई….विश्व भर में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है…ये दिन उन करोड़ों मजदूरों और कामगारों को समर्पित है, जिनकी मेहनत और पसीने से दुनिया चलती है….साथ ही श्रमिकों के अधिकारों, उनकी गरिमा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की लड़ाई की याद दिलाता है…कहा जाता है कि कोई भी राष्ट्र बिना मजदूरों के प्रगति नहीं कर सकता है…इसी को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रही है….
Labour Day : सभ्यता के असली शिल्पकार, ‘संबल’ बढ़ा रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदृष्टि का नतीजा है कि अब असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी संबल योजना का लाभ दिया जा रहा है..जिसमें अलग अलग प्रकार की उपभोक्ता सामग्री पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स और प्लेटफार्म वर्कर्स को भी शामिल किया गया है….मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण यानि संबल योजना में 27 हजार से ज्यादा श्रमिक परिवारों के लिए 600 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि ट्रांसफर की…जिसमें पहली बार 3529 गिग वर्कर्स को योजना का लाभ मिला है…
Labour Day : मजदूरों के साथ सरकार, जिंदगी को मिल रही नई रफ्तार
मध्य प्रदेश में 2018 में श्रमिकों के हित में शुरु हुई योजना से अब तक एक करोड़ 83 लाख श्रमिक जुड़ चुके हैं.. अब तक 8 लाख 27 हजार से ज्यादा प्रकरणों में 7 हजार 720 करोड़ रूपये से ज्यादा की सहायता हितग्राहियों को दी जा चुकी है…साथ ही श्रमिक संरक्षण में 14 साल तक के बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध और 18 साल तक खतरनाक उद्योगों में काम पर रोक लगाई गई है…श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है..श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, JEE/NEET और रक्षा सेवाओं में चयन के अवसर दिए गए हैँ…श्रमोदय विद्यालय में निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण और आवास, रियायती दर पर भोजन की व्यवस्था की गई है..
Labour Day : श्रमिकों का विकास और सम्मान, एमपी मे बढ़ रहा मान
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिए शैक्षणिक शुल्क की व्यवस्था की गई है..साथ ही कई योजनाओं में आर्थिक सहायता, आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है…सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र के पात्र श्रमिकों को पंजीकृत कर सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करवाना हम सभी का दायित्व है…प्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग की अनूठी पहल से औद्योगिक संस्थाएं श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम कर रही हैं….मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 4 नई श्रम संहिताओं का प्रावधान किया है..
राज्य सरकार भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार कर लागू करेगी…मुख्यमंत्री ने संबल योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले 5 जिलों बालाघाट, धार, सागर, जबलपुर और खरगौन की तरह दूसरे जिलों से भी श्रमिकों को अनुग्रह सहायता देने के काम में सक्रिय प्रदर्शन की अपेक्षा की है…मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए समर्पित है…

