REPORT : AJAD SAXENA
Labour Day Celebration : शिकागो के शहीद मजदूरों को किया नमन
Labour Day Celebration : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले में श्रमिकों ने पूरे उत्साह और सम्मान के साथ इस दिन को मनाया। 1886 में अमेरिका के शिकागो में हुए मजदूर आंदोलन को याद करते हुए श्रमिकों ने 8 घंटे काम के अधिकार के लिए शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी।

Labour Day Celebration : किरंदुल में निकली विशाल बाइक रैली
इस अवसर पर किरंदुल में एटक यूनियन द्वारा एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत संयुक्त खदान मजदूर संघ यूनियन कार्यालय से हुई, जो पूरे नगर में घूमते हुए वापस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।इस रैली में बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ महिला श्रमिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Labour Day Celebration : एकता और अधिकारों का दिया संदेश
रैली के माध्यम से श्रमिकों ने अपने अधिकारों और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने शिकागो के उन मजदूरों के संघर्ष को याद किया, जिनकी कुर्बानी के चलते आज श्रमिकों को 8 घंटे कार्य करने का अधिकार मिला है।

Labour Day Celebration : सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
शाम के समय डीएवी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए मजदूर आंदोलन के इतिहास और उनके बलिदान को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।
Labour Day Celebration : वक्ताओं ने बताया श्रमिक अधिकारों का महत्व
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज श्रमिकों को जो भी अधिकार प्राप्त हैं, वे उन शहीद मजदूरों के संघर्ष का परिणाम हैं। उन्होंने श्रमिकों की एकता और अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया।
read more : Heroin Smuggling : दुर्ग में हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

