कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किए गए। सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress (टीएमसी) ने अपने उम्मीदवारों के तौर पर बंगाली अभिनेत्री Koel Mallick, पूर्व डीजीपी Rajeev Kumar, वरिष्ठ वकील Menaka Guruswamy और नेता Babul Supriyo को मैदान में उतारा है। इन सभी ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान अभिनेत्री कोयल मल्लिक सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उनकी लोकप्रियता और बड़ी फैन फॉलोइंग को देखते हुए राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा भेजने से टीएमसी को राजनीतिक फायदा मिल सकता है। कोयल मल्लिक का जन्म Kolkata में हुआ है। वे प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता Ranjit Mallick और Deepa Mallick की बेटी हैं।
वहीं Bharatiya Janata Party ने एक सीट के लिए Rahul Sinha को उम्मीदवार बनाया है।
Koel Mallick RS Nomination मदर टेरेसा को किया उद्धृत
राज्यसभा चुनाव को पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम माना जा रहा है। टीएमसी के उम्मीदवारों में राज्य के पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार भी शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने Mother Teresa का एक प्रसिद्ध कथन दोहराते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईश्वर उन्हें वही जिम्मेदारी देंगे जिसे वे संभाल सकें।
Koel Mallick RS Nomination निर्विरोध चुनाव लगभग तय
Koel Mallick RS Nomination : मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए राज्यसभा की इन सीटों पर टीएमसी के चार और बीजेपी के एक उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की 16 राज्यसभा सीटों में से करीब 13 सीटें टीएमसी और तीन सीटें बीजेपी के पास होंगी, जबकि वाम दल और कांग्रेस का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाएगा।
ये भी जानिए Iran Israel War: इजरायल ने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके और तबाही

