By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Khajrana Civil Hospital : खजराना सिविल अस्पताल पर जिला प्रशासन ने दी सफाई, दवाओं-उपकरणों की खरीद और स्टाफ नियुक्ति पर सामने आया पूरा सच
मध्य प्रदेश

Khajrana Civil Hospital : खजराना सिविल अस्पताल पर जिला प्रशासन ने दी सफाई, दवाओं-उपकरणों की खरीद और स्टाफ नियुक्ति पर सामने आया पूरा सच

Abhishek Singh
Last updated: July 7, 2026 11:14 am
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Khajrana Civil Hospital : इंदौर के खजराना क्षेत्र में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल को लेकर मीडिया में प्रसारित खबरों के बाद जिला प्रशासन ने तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल के नाम पर अब तक न तो किसी प्रकार की दवाओं या चिकित्सा उपकरणों की खरीदी की गई है और न ही भवन निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। अस्पताल निर्माण में देरी का मुख्य कारण स्वास्थ्य विभाग को आवंटित भूमि का वास्तविक हस्तांतरण नहीं होना बताया गया है।

Contents
Khajrana Civil Hospital : भूमि हस्तांतरण नहीं होने से अटका अस्पताल निर्माणKhajrana Civil Hospital : 87 पद स्वीकृत, लेकिन अस्पताल शुरू नहीं होने से अन्य संस्थानों में दे रहा स्टाफ सेवाएंKhajrana Civil Hospital : किसी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुईKhajrana Civil Hospital : दवाओं और उपकरणों की खरीद संबंधी खबरें गलतKhajrana Civil Hospital : प्रतिवेदन के अनुसार अब तकKhajrana Civil Hospital : शासन की प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगा निर्माण कार्य

Khajrana Civil Hospital : भूमि हस्तांतरण नहीं होने से अटका अस्पताल निर्माण

जिला प्रशासन के अनुसार ग्राम खजराना स्थित सर्वे क्रमांक 435/1/1 की 0.700 हेक्टेयर भूमि सिविल अस्पताल निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवंटित की गई थी। हालांकि, इस भूमि का वास्तविक कब्जा अभी तक विभाग को नहीं मिल सका है। वर्तमान में उक्त भूमि का उपयोग नगर निगम इंदौर द्वारा किया जा रहा है, जिसके कारण अस्पताल भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।कलेक्टर शिवम वर्मा ने 6 जुलाई को आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आश्वस्त किया कि अस्पताल के लिए आवंटित भूमि को खाली कराकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की कार्रवाई जल्द की जाएगी। भूमि हस्तांतरण पूरा होने के बाद भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Khajrana Civil Hospital : 87 पद स्वीकृत, लेकिन अस्पताल शुरू नहीं होने से अन्य संस्थानों में दे रहा स्टाफ सेवाएं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार वर्ष 2021 में खजराना सिविल अस्पताल के लिए कुल 87 पद स्वीकृत किए गए थे। इनमें अब तक 29 स्टाफ नर्स, 5 फार्मासिस्ट और 1 लैब टेक्नीशियन की पदस्थापना की जा चुकी है।चूंकि अस्पताल भवन अभी तैयार नहीं है और अस्पताल संचालित नहीं हो रहा है, इसलिए इन कर्मचारियों की सेवाएं कोविड के बाद बढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए शहर के विभिन्न शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में ली जा रही हैं। प्रशासन ने बताया कि सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन दिया जा रहा है और संबंधित संस्थानों द्वारा उनके कार्य का प्रमाणीकरण भी किया गया है।

Khajrana Civil Hospital : किसी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में खजराना सिविल अस्पताल के लिए किसी भी चिकित्सक की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसलिए डॉक्टरों की पदस्थापना को लेकर प्रसारित कुछ खबरें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

Khajrana Civil Hospital : दवाओं और उपकरणों की खरीद संबंधी खबरें गलत

प्रशासन ने उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनमें अस्पताल के नाम पर दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और अन्य सामग्री की खरीद का दावा किया गया था।

Khajrana Civil Hospital : प्रतिवेदन के अनुसार अब तक

  • अस्पताल के लिए किसी प्रकार की दवा नहीं खरीदी गई है।
  • कोई चिकित्सा उपकरण या अन्य सामग्री की खरीद नहीं हुई है।
  • इस परियोजना के लिए वरिष्ठ कार्यालय से कोई वित्तीय आवंटन भी प्राप्त नहीं हुआ है।

Khajrana Civil Hospital : शासन की प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगा निर्माण कार्य

जिला प्रशासन ने कहा है कि खजराना सिविल अस्पताल से जुड़े सभी कार्य शासन के नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही किए जाएंगे। भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होने और भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।कलेक्टर शिवम वर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अस्पताल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक तथ्यों पर ही भरोसा करें और अपुष्ट या भ्रामक खबरों से बचें।

read more: MP Farmers Workshop : सीएम डॉ. मोहन यादव का किसानों से संवाद, उन्नत खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय, 5 साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनेगा MP

TAGGED:chattisgarhHindi NewsKhajrana Civil HospitalMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

MP Farmers Workshop : सीएम डॉ. मोहन यादव का किसानों से संवाद, उन्नत खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय, 5 साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनेगा MP

By Abhishek Singh
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : 30 साल से कम उम्र के लोग जरूर अपनाएं चाणक्य की ये 5 बातें, तभी मिलेगी सफलता और सम्मान

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Panchang 7 July 2026 : जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का संपूर्ण पंचांग

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Horoscope 7 July 2026 : इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?