खैरागढ़: पुलिस व्यस्त, अपराधी मस्त, पेट्रोल पंप कर्मचारी पर दिनदहाड़े हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khairagarh: Police busy, criminals happy, petrol pump employee attacked in broad daylight

खैरागढ़। शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। एक तरफ खैरागढ़ पुलिस पुलिस भर्ती प्रक्रिया में व्यस्त है, तो दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के बीचों-बीच स्थित रश्मि देवी फ्यूल पेट्रोल पंप का है, जो कलेक्टर बंगले से सटा हुआ है। बुधवार, 26 मार्च को दोपहर के समय दबंग युवकों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कैसे हुआ हमला? सीसीटीवी फुटेज में दिखी पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने खुद ही गाड़ी में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। जब पंप कर्मचारी ने उन्हें रोका तो वे उससे बहस करने लगे। कुछ ही सेकंड में यह बहस मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान एक बदमाश ने अचानक बड़ा पत्थर उठाकर कर्मचारी पर हमला कर दिया, लेकिन वार खाली चला गया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटा। इस बार उसने लोहे का पाइप उठाया और कर्मचारी के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद खौफ में कर्मचारी, FIR दर्ज कराने से इनकार

हमले के बाद पीड़ित कर्मचारी और उसका परिवार इतना डर गया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और अगर उन्होंने शिकायत की तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि, पेट्रोल पंप के संचालक हरजीत सिंह ने इस घटना को हल्के में नहीं लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

खैरागढ़ पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद खैरागढ़ पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। जिस जगह यह हमला हुआ, वह शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है, क्योंकि यह कलेक्टर बंगले के पास स्थित है। बावजूद इसके, अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं। अगर पुलिस समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं करती, तो खैरागढ़ में अपराधियों का मनोबल और बढ़ सकता है।

क्या करेगी पुलिस?

अब देखना यह होगा कि खैरागढ़ पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या आरोपी पकड़े जाएंगे या फिर यह घटना भी फाइलों में दबकर रह जाएगी? यह सवाल अब शहर के हर नागरिक के मन में उठ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल