Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना
Kawardha Wife Murder : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Kawardha Wife Murder : मारपीट से हुई पत्नी की मौत
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मंगलसिंग बैगा (30 वर्ष), निवासी ग्राम भेण्ड्रानवांगांव बैगापारा, थाना सिंघनपुरी जंगल, ने अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा के साथ अत्यंत क्रूरता से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Kawardha Wife Murder : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया टंगिया का बेंठ भी बरामद किया गया है।
Kawardha Wife Murder : BNS की धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी मंगलसिंग बैगा के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
Kawardha Wife Murder : जांच जारी, आगे की कार्रवाई होगी
पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
read more : Ganja Seizure : कवर्धा में बड़ी कार्रवाई, 9 किलो से अधिक गांजा जब्त, सप्लायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

