Karnataka news: सड़क पर चिंगारियां छोड़ती दौड़ती रही एसयूवी, 500 मीटर तक घसीटी बाइक, नशे में था चालक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Karnataka news: सड़क पर चिंगारियां छोड़ती दौड़ती रही एसयूवी, 500 मीटर तक घसीटी बाइक, नशे में था चालककर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक सनसनीखेज सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार एसयूवी से निकलती चिंगारियों ने लोगों को हैरान कर दिया। जब लोगों ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर वाहन को रुकवाया, तब घटना की चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। दरअसल, एक कार चालक ने रॉयल एनफील्ड बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर गिर गया, जबकि उसकी बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा।

यह घटना 24 दिसंबर की रात सुम्मानहल्ली फ्लाईओवर पर हुई। सड़क पर दौड़ती एसयूवी से लगातार चिंगारियां निकलती देख आसपास के लोग सतर्क हो गए और कुछ वाहन चालकों ने मिलकर कार का पीछा किया।करीब 500 मीटर बाद लोगों ने किसी तरह कार को रुकवाया और चालक को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि कार चालक नशे की हालत में था। इसके बाद उसे ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कामाक्षीपाल्या ट्रैफिक थाना पुलिस के अनुसार आरोपी चालक का नाम श्रीनिवास है। उसके खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने, शराब के नशे में ड्राइविंग करने, वाहन को नुकसान पहुंचाने और बाइक सवार को घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

घायल बाइक सवार रोहित को सीने, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हादसे के दौरान कार ने अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे और लोगों को चोटें आईं।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

    Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

    CG: Top 10

    CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

    MP: Top 10

    MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

    Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

    Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

    MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

    MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

    Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

    Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

    Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

    Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

    GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

    अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति