,

कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास गिरफ्तार

Kanpur Ordnance Factory's Junior Works Manager Kumar Vikas arrested

पाकिस्तानी एजेंट को भेजता था गोपनीय दस्तावेज

कानपुर: उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरर स्क्वाड) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास को गिरफ्तार किया है। कुमार विकास पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की एक महिला एजेंट को फैक्ट्री से जुड़ी गोपनीय जानकारी, गोला-बारूद और सुरक्षा से संबंधित दस्तावेज भेजता था। एटीएस ने समय रहते इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

सोशल मीडिया और लूडो ऐप के जरिए भेजी जा रही थी जानकारी

जांच में खुलासा हुआ है कि कुमार विकास सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म और लूडो ऐप के जरिए पाकिस्तानी महिला एजेंट नेहा शर्मा को सेना से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भेज रहा था। इससे पहले एटीएस ने फिरोजाबाद के हजरतपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रविंद्र कुमार नामक कर्मचारी को भी इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपी कानपुर देहात का निवासी

कुमार विकास उर्फ छोटू कानपुर देहात जिले के सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव का रहने वाला है। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद उसके पैतृक घर पर ताला लगा हुआ है और पूरा परिवार गायब है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुमार विकास के पिता अशोक उर्फ नेता जी गांव में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं और उनके पास लगभग 10 बीघा खेती की जमीन है, जो बटाई पर दी गई है। उसका छोटा भाई बैंक में कार्यरत है, जबकि उसकी ससुराल पुखरायां कस्बे में है।

गांव में मची हलचल, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

गांव के लोगों का कहना है कि 14 मार्च को होली के दिन कुमार विकास अपने पैतृक गांव आया था और उसने परिवार के साथ होली मनाई थी। ग्रामीणों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका सीधा-साधा दिखने वाला पड़ोसी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…