बुढ़ापे में सेवा न करना पड़े इसलिए कलयुगी बेटों ने कर दी मां हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के महानगर ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां कलयुगी बेटों ने अपनी मां की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उनको मां की सेवा न करना पड़े। हत्या के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, लेकिन पड़ोसी को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद खुलासा हुआ कि मामला हत्या का है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों कलयुगी बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को हत्यारों ने बताया कि उन्होंने अपनी मां की इसलिए हत्या की क्योंकि उनको बुढ़ापे में मां की सेवा न करनी पड़े। इस घटना से संपूर्ण शहर में सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया है।

अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी में रहने वाली 88 वर्षीय कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रह रही थीं। अचानक उनकी मृत्यु हो गई। दोनों बेटे इसे प्राकृतिक मृत्यु बताकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंतिम संस्कार से पहले मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। इसके बाद शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पहले पी शराब फिर घोंट दिया गला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों बेटे अपनी वृद्ध मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे और उनकी सेवा करने से बचते थे। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। दोनों भाइयों ने घटना के दिन शराब पी और नशे में अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटे डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में