झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 19 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 19 अगस्त 2025

झारखंड से 19 अगस्त 2025 को कई अहम खबरें सामने आईं। मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है, वहीं कोर्ट, विश्वविद्यालय, बिजली और राजनीति से जुड़े बड़े फैसले और घटनाएं सुर्खियों में रहीं। यहां पढ़ें झारखंड की 25 प्रमुख खबरों का संक्षिप्त अपडेट—

Contents
1. झारखंड में 24 अगस्त तक बारिश जारी2. एसीबी ने नहीं दाखिल की चार्जशीट3. स्मार्ट मीटर में मोबाइल नंबर लिंक जरूरी4. पकरी बरवाडीह कोल प्रोजेक्ट में नियम उल्लंघन5. सहायक आचार्य नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त6. झारखंड टाइगर ग्रुप पर बड़ा आरोप7. डीएनए जांच के लिए अनुमति8. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान9. रांची यूनिवर्सिटी विवाद10. 44 लाख का फर्जीवाड़ा11. बिजली कटौती12. सीयूजे इंजीनियर बर्खास्त13. शिक्षा और निबंधन विभाग अब सीएम के पास14. राष्ट्रीय एसटी आयोग का एक्शन15. शराब समूहों के लिए आवेदन नहीं16. वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस भी शामिल17. शिक्षा पुरस्कार के लिए नाम चयन18. ताल्हा खान को जमानत19. अदालतों की सुरक्षा पर जवाब तलब20. हाईकोर्ट अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव21. बुर्का पहनकर मेन रोड पहुंचा युवक गिरफ्तार22. पीएमएलए मामलों की सुनवाई तय23. भुवनेश्वर-धनबाद ट्रेन का विस्तार24. मेड ने दी गलत जानकारी25. ग्रामीण निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री शुरू

1. झारखंड में 24 अगस्त तक बारिश जारी

अगले तीन दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

2. एसीबी ने नहीं दाखिल की चार्जशीट

आरोपी विनय चौबे के खिलाफ 90 दिन बीत जाने के बाद भी एसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की।

3. स्मार्ट मीटर में मोबाइल नंबर लिंक जरूरी

अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर लिंक कराना अनिवार्य है। 5000 रुपये से अधिक बकाया होने पर बिजली काटी जाएगी।

4. पकरी बरवाडीह कोल प्रोजेक्ट में नियम उल्लंघन

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि फॉरेस्ट क्लियरेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया है।

5. सहायक आचार्य नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में उम्मीदवारों से जवाब मांगा है।

6. झारखंड टाइगर ग्रुप पर बड़ा आरोप

जबरन वसूली के साथ माओवादी संगठन चलाने के आरोप सामने आए।

7. डीएनए जांच के लिए अनुमति

पुलिस मुख्यालय ने कोलकाता की निजी लैब में डीएनए जांच कराने की अनुमति मांगी।

8. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

शीर्ष अदालत ने कहा— अवमानना का अधिकार क्षेत्र राजनीतिक बदले के लिए इस्तेमाल न हो।

9. रांची यूनिवर्सिटी विवाद

शोध के लिए मिले एक करोड़ रुपये अब तक शिक्षकों को जारी नहीं किए गए।

10. 44 लाख का फर्जीवाड़ा

कार्रवाई न होने के चलते आरोपी एसीएमओ बने, दोनों सीएस रिटायर हो गए।

11. बिजली कटौती

आज हरमू हाउसिंग कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली नहीं रहेगी।

12. सीयूजे इंजीनियर बर्खास्त

महिला जेई से छेड़छाड़ मामले में कार्यकारी अभियंता पंकज आनंद को बर्खास्त किया गया।

13. शिक्षा और निबंधन विभाग अब सीएम के पास

राज्य सरकार ने यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री को सौंपा।

14. राष्ट्रीय एसटी आयोग का एक्शन

आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी।

15. शराब समूहों के लिए आवेदन नहीं

18 अगस्त तक खुदरा शराब के 104 समूहों के लिए कोई आवेदन नहीं आया।

16. वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस भी शामिल

दुबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी इसमें हुंकार भरेंगे।

17. शिक्षा पुरस्कार के लिए नाम चयन

राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार हेतु झारखंड से तीन शिक्षकों के नाम केंद्र को भेजे गए।

18. ताल्हा खान को जमानत

जमीन घोटाले में आरोपी ताल्हा खान को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेल मिली।

19. अदालतों की सुरक्षा पर जवाब तलब

हाईकोर्ट ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था पर जवाब मांगा।

20. हाईकोर्ट अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव

जय शंकर संघ के अध्यक्ष चुने गए।

21. बुर्का पहनकर मेन रोड पहुंचा युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

22. पीएमएलए मामलों की सुनवाई तय

अब हर बुधवार और शनिवार को हाईकोर्ट में पीएमएलए मामलों की सुनवाई होगी।

23. भुवनेश्वर-धनबाद ट्रेन का विस्तार

ट्रेन का संचालन रांची होकर और बढ़ाया गया।

24. मेड ने दी गलत जानकारी

घर में बाहरी व्यक्ति न आने के बावजूद मेड ने गलत पहचान बताई थी।

25. ग्रामीण निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री शुरू

आज से कार्यालय में रजिस्ट्री का काम दोबारा शुरू हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में