,

JHANSI: SSP कार्यालय में वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, सिपाही ने CPR देकर बचाई जान

JHANSI: Elderly man's health deteriorates in SSP office, constable saves his life by administering CPR

REPORT- M.H. ANSARI

JHANSI: SSP कार्यालय में वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, सिपाही ने CPR देकर बचाई जानझांसी के SSP कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वृद्ध फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय पहुंचा और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते वृद्ध जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की सतर्कता और सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सिपाही ने तुरंत वृद्ध के पास पहुंचकर उसे CPR दिया, जिससे उसकी हालत में सुधार आया और उसकी जान बच गई। इसके बाद सिपाही ने वृद्ध को उठाकर पानी पिलाया और उसका प्रार्थना पत्र लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया।

पूरी घटना SSP कार्यालय परिसर में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जा रही है।

वृद्ध की हालत सामान्य होने के बाद उसके परिजनों ने सिपाही का आभार जताया और उसकी तत्परता को सराहनीय बताया। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सिपाही के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की है।

यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश करती है।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…