Jan Chaupal : 4 किलोमीटर ऑफरोड सफर कर संचारखूंटा पहुंचीं कलेक्टर, आम पेड़ की छांव में लगी चौपाल
Jan Chaupal : छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी खुद दुर्गम वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनती नजर आईं। खास बात यह रही कि कलेक्टर करीब 4 किलोमीटर तक बाइक से ऑफरोडिंग करते हुए जनचौपाल स्थल तक पहुंचीं।ग्राम जोहार अभियान के तहत गौरेला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र, ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित ग्राम संचारखूंटा में जनचौपाल का आयोजन किया गया। आम के पेड़ की छांव में आयोजित इस चौपाल में पंडो जनजाति के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Jan Chaupal : सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश, ग्रामीणों को मिला आश्वासन
Jan Chaupal : कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने दुर्गम रास्तों को पार कर गांव पहुंचकर प्रशासन की संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश दिए।चौपाल के दौरान कलेक्टर ने गांव में सड़क निर्माण और प्राथमिक शाला स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की नियमित पढ़ाई, आंगनबाड़ी में उपस्थिति, बाल विवाह पर रोक और गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।ग्रामीणों ने पहुंच मार्ग, वन अधिकार पत्र सहित कई समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह और भरोसे का माहौल देखने को मिला।
read more : Gold- Silver Price: गोल्ड-सिल्वर में गिरावट, सोना ₹246 पर टूटा, चांदी ₹2,753 सस्ती

