,

Jamtara: जिस घर से उठी बेटी की डोली, वहीं से उठी पिता की अर्थी; कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या

Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं विदाई के महज 24 घंटे के भीतर पिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बड़े बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता पर कुदाली से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Jamtara शादी की शहनाइयों के बीच पसरा मातम

रामपुर माधोपुर निवासी 58 वर्षीय गोविंद राय की बेटी आशा की शादी 3 तारीख को संपन्न हुई थी और 4 तारीख की सुबह ही उसकी विदाई हुई थी। घर मेहमानों से भरा था और उत्सव का माहौल था। लेकिन 5 तारीख को खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गोविंद राय का अपने बड़े बेटे ललित राय से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे और कहासुनी इतनी बढ़ी कि हिंसक रूप ले लिया।

Jamtara कुदाली के वार से पिता को उतारा मौत के घाट

परिजनों के मुताबिक, पहले तो बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद विवाद फिर शुरू हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ललित राय ने घर में रखी कुदाली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि गोविंद राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब मृतक की पत्नी कुंती देवी घर पहुँचीं, तो पति का लहूलुहान शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Jamtara आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर करमाटांड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपी पुत्र ललित राय को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुदाली को जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Read this: Lakhimpur Kheri: स्कूल से लौटी 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली छात्रा

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…