Jamtara : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जामताड़ा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
संवाददाता: रतन कुमार
Jamtara : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पूर्व सांसद सुनील सोरेन पहली बार जामताड़ा पहुंचे। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के बाद सुनील सोरेन भाजपा के नेता प्रो. मुरारी भूषण सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी दिवंगत पत्नी के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Jamtara : इस अवसर पर सुनील सोरेन ने कहा कि जामताड़ा नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। वहीं नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पूरे संथाल परगना में खुशी का माहौल है।
Jamtara : उनके पहली बार जामताड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या,पूर्व जिला अध्यक्ष संतन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला मंत्री राजेश यादव, जिला कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, रमेश राउत, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, अंजनी तिवारी, रथु दास, शुभम साव, टिंकू साव, स्वपन महतो, चंचल दास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

