Reporter : Sanjeev Kumar
Jal Diwas 2026 : चास प्रखंड में जिला स्तरीय कार्यशाला, अधिकारियों ने किया उद्घाटन
Jal Diwas 2026 : विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर चास प्रखंड स्थित हैंसाबातु ग्रामीण जलापूर्ति योजना परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल के महत्व और उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Jal Diwas 2026 : “जल ही जीवन का आधार”, वर्षा जल संचयन पर दिया जोर
Jal Diwas 2026 : उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी हर बूंद का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में सोखपीट बनाएं, ताकि “गांव का पानी गांव में” ही सुरक्षित रखा जा सके।
उन्होंने वर्षा जल संचयन को अपनाने और जल के दुरुपयोग से बचने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रह सकें।

